कटिहार, जुलाई 6 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र स्वस्थ जीवनशैली के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, संगत टोला में इको क्लब के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक लालबिहारी पासवान की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में इको क्लब की नोडल शिक्षिका ज्योति कुमारी ने एकांकी (लघु नाटिका) के माध्यम से बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अभिनय के माध्यम से स्वस्थ एवं अस्वस्थ खान-पान की आदतों का प्रभाव प्रस्तुत किया। एकांकी में दिखाया गया कि फास्ट फूड, अत्यधिक तले-भुने एवं पैकेज्ड खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, जबकि हरी सब्जियाँ, मौसमी फल, दालें, अंकुरित अनाज, दूध, दही...