पौष्टिक आहार, आयरन और कैल्शियम का नियमित सेवन करें गर्भवती
नवादा, मई 10 -- वारिसलीगंज के माफीगढ़ स्थित रेफरल अस्पताल में शनिवार को प्रधानमंत्री मातृत्व जांच शिविर आयोजित हुई। जिसमें प्रखंड व नगर क्षेत्र से जांच के लिए पहुंची 355 गर्भवती महिलाओं की विभिन्न प्रकार की जांच उपरांत आवश्यक दवाई एवं सुझाव दिए गए। कई महिलाओं को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए बाजार जाना पड़ा। बता दें कि पिछले छह साल से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच की व्यवस्था नहीं है। जिस कारण गर्भवती महिलाओं को महंगे कीमत पर बाजार स्थित निजी सेंटरों में जांच करानी पड़ रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. आरती अर्चना के नेतृत्व में आयोजित जांच शिविर में गर्भावस्था में गंभीर रोगों से ग्रसित और ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं को नवादा रेफर करने का निर्देश दिया गया। अस्पताल पहुंची 33 गर्भवतियों को गर्भावस्था में हाई रिस्क के लिए चिन्हित किया गया। मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.