हाजीपुर, मार्च 3 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय राजापाकर में सोमवार को बच्चों की छुट्टी देने के बाद अभिभावकों व ग्रामीणों ने पौराणिक होली गीत गाए। प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी अगुवाई में अभिभावक व ग्रामीणों ने ढोलक झाल‌ के साथ सिया झाड़ू लंबी केस सिया झाड़ू लंबी केस,राम खेले होली लक्ष्मण खेले हो,बाबा हरिहरनाथ होली खेले जैसे होली गीत गाकर समां बांध दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी सहित सेवानिवृत शिक्षक नगीना राय व चतुर्भुज राय, व्यास जनार्दन कुशवाहा, किशुन दयाल पासवान, शिक्षक धर्मेंद्र गुप्ता, राजेश कुमार आदि ने भी होली गीत में सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...