कानपुर, सितम्बर 3 -- कानपुर देहात,संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव जनपद में आज शुक्रवार मध्यरात्रि में धूमधाम के साथ संपन्न होगा। कान्हां के जन्मोत्सव का उल्लास गुरूवार को ही लोगों में दिखाई दिया। लड्डू गोपाल के स्वागत के लिए प्राचीन व पौराणिक मंदिरों में भव्य श्रंगार का काम पूरा हो गया। जबकि नगरीय क्षेत्रों में सजे स्टालों पर लड्डू गोपाल की मूर्तियों व सजावट के सामान की जमकर खरीददारी हुई। देर रात तक घरों में झांकिया सजाने में युवक व युवतियां तल्लीन रहे। जिले में शुक्रवार को जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाना है। विद्वानों के अनुसार भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रप्रद अष्टमी को मध्यरात्रि में रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। इस बार 4 अगस्त को अष्टमी 2.25 बजे से शुरू होकर 5 अगस्त को 12.13 बजे रात तक रहेगी। जबकि रोहिणी नक्षत्र 4 सितंबर...