बरेली, अगस्त 23 -- जीआरएम नैनीताल रोड शाखा में ग्रुप सी के विद्यार्थियों के लिए अंतर सदनीय माइम प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिंदू माइथोलॉजी थीम पर हुई प्रतियोगिता में चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बिना संवाद के अभिनय, हाव-भाव, भाव-भंगिमाओं और पार्श्व संगीत के माध्यम से पौराणिक प्रसंगों को जीवंत किया। रूबी सदन ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और संघर्षों को, सफायर सदन ने भगवान गणेश से जुड़े प्रसंगों को प्रस्तुत किया। टोपाज सदन ने शेरावाली माता और राक्षसों के संहार का प्रभावशाली मंचन किया, जबकि एमरल्ड सदन ने श्रीरामचरितमानस के सातों कांडों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र को दर्शाया। कड़े मुकाबले में टोपाज सदन ने प्रथम और एमरल्ड सदन ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह रावत ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ह...