पौराणिक और ऐतिहासिक राजकीय डांडा देवराणा मेले के दिन एक दिवसीय अवकाश घोषित करने की उठी मांग
देहरादून, जून 17 -- नौगांव। 1 जूलाई को होने वाले रंवाई घाटी के पौराणिक और ऐतिहासिक रूद्रेश्वर महादेव के डांडा देवराणा मेले के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग जिला प्रशासन से जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलियाल ने उठाई है। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में उन्होंने बताया कि रूद्रेश्वर महादेव का राजकीय देवराणा मेला 65 गांव से अधिक गांव के लोगों का है, और धार्मिक और पौराणिक दृष्टि से यह मेला यमुना घाटी के लोक संस्कृति और परंपराओं का बड़ा केंद्र है। रूद्रेश्वर महादेव के डांडा देवराणा राजकीय मेले में जनपद और प्रदेशभर के हजारों श्रद्धालु पंहुचकर यहां कि लोक संस्कृति और परंपराओं का लुत्फ उठातें हैं। डांडा देवराणा मेले के दिन जनपद में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित होना चाहिए जिसकी मांग पहले से भी उठाई जा रही है। जिला पंचायत सदस्य प्रियंका थपलिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.