पौन घंटे बंद रहा एक्सरे, मरीज हुए परेशान
देवरिया, मई 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। मेडिकल कालेज में मंगलवार को पौन घंटे तक एक्सरे ठप रहा। इससे एक्सरे कराने आये मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तापमान में उतार-चढ़ाव से मेडिकल कालेज की ओपीडी मरीजों से खचाखच भरी रही। डाक्टर से दिखाने, जांच को सेंपल देने व दवा लेने में मरीजों को दो से तीन घंटे लग गये। पखवाड़े भर से भीषण गर्मी और उमस के चलते महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ बढ़ने लगी है। ओपीडी में प्रतिदिन ढ़ाई से तीन हजार नए मरीज आ रहे हैं। इससे पर्चा बनवाने, डॉक्टर को दिखाने और दवा लेने को मरीजों और तीमारदारों को लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। इस समय गर्मी और उमस के चलते बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, त्वचा रोग और आंखों में जलन से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गयी है। मरीजों को पर्ची काउंटर से लेकर जांच, एक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.