पौन घंटे तक अछल्दा में खड़ी रही ट्रेन
औरैया, मई 26 -- अछल्दा, संवाददाता। सोमवार रात इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आने से ट्रेन करीब पौने घंटे तक अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास खड़ी रही। बीच रास्ते में ट्रेन रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वहीं रेलवे क्रॉसिंग पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 8:05 बजे अछल्दा रेलवे स्टेशन की क्रॉसिंग संख्या-13 बी के पास लोको पायलट को इंजन में तकनीकी समस्या का आभास हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेन को तत्काल रोक दिया गया और स्टेशन मास्टर को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और इंजन की जांच शुरू की। ट्रेन के क्रॉसिंग के बीचों-बीच खड़े होने से बिधूना-फफूंद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब 20 मिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.