पौने दो लाख क्यूसेक पानी शारदा नदी में छोड़ा, गांवों तक पहुंचा पानी
पीलीभीत, सितम्बर 28 -- पूरनपुर। बनबसा बैराज से शारदा नदी में करीब पौने दो लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मडरा गया है। शनिवार से लगातार बढ़ रहे जलस्तर और शारदा के रौद्र रूप ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। चंदिया हजारा में सड़क से लेकर घरों तक बारिश का पानी पहुंच गया। जोगराजपुर में जलभराव से लोग परेशान हैं और दिलावरपुर में गांव के भीतर पानी तेज धार से बह रहा है। इसके बावजूद प्रभावित गांवों में प्रशासन की टीम के न पहुंचने से ग्रामीणों में नाराजगी है। हालांकि पूरनपुर तहसील प्रशासन का दावा है कि बारिश से अभी बाढ़ या अन्य दुश्वारियां नहीं हैं। शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश ने पहले ही गांवों की मुश्किलें बढ़ा रखी थीं। अब बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद हालात और बिगड़ने की आशंका है। चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.