पौने दो लाख की ठगी के आरोप में पकड़ा
फरीदाबाद, मई 12 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। साइबर अपराध सेंट्रल थाना पुलिस ने एक लाख 71 हजार 949 रुपये की साइबर ठगी के मामले में वेबसाइट उपलब्ध कराने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान किदवई नगर, पूर्वी नई दिल्ली निवासी प्रशांत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। बता दें कि सेक्टर-85, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर अपराध थाना सेंट्रल में शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने 21 फरवरी को वानप्रस्थ आश्रम की वेबसाइट पर उपलब्ध नंबर पर होटल बुकिंग के लिए संपर्क किया था। होटल में कमरा बुकिंग के नाम पर एक लाख 71 हजार 949 रुपये की ठगी करली थी। आरोपी एमबीए तक प़ढ़ा है और नोएडा की एक निजी कंपनी में कार्यरत था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.