वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। शहर में अत्याधुनिक एमीफीबियस ड्रेन मशीन से नाले और तालाब की सफाई कराई जाएगी। गुरुवार को नगवा में महापौर अशोक कुमार तिवारी ने लोकार्पण किया। बताया कि 1.80 करोड़ रुपये की मशीन से नाले-तालाबों की सफाई कराई जाएगी। यह प्रतिदिन 30 टन कचरा निकाल सकती है। सूखे स्थान, कीचड़ और पानी में इसका इस्तेमाल हो सकता है। महापौर और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने संकटमोचन पुलिया, अस्सी समेत कई स्थानों पर नालों का निरीक्षण किया। रविदास पार्क के सामने नाले और अस्सी घाट के पास निर्माणाधीन बहुमंजिली पार्किंग देखी। रत्नाकर पार्क में साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं होने पर वे नाराज दिखे। पार्षद प्रतिनिधि डॉ. रवींद्र सिंह, अपर नगर आयुक्त सविता यादव मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...