संभल, मई 15 -- बहजोई। सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता परक शिक्षा देने और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है। विकासखंड बहजोई के गांव रघुनाथपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय शुक्रवार सुबह करीब 9:45 बजे तक बंद पड़ा मिला। विद्यालय परिसर के बाहर बच्चे शिक्षकों के आने का इंतजार करते दिखाई दिए, जबकि मौके पर कोई शिक्षक मौजूद नहीं था। काफी देर इंतजार के बाद कुछ बच्चे लौट गए। अभिभावकों का कहना है कि जब शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंचेंगे तो बच्चों की पढ़ाई किस प्रकार बेहतर हो सकेगी। यह भी पढ़ें- फोटो:::पौने दस बजे तक नहीं खुला रघुनाथ पुर का सरकारी स्कूल छोटे-छोटे बच्चे सुबह समय से स्कूल पहुंच गए, लेकिन विद्यालय का ताला बंद होने के कारण उन्हें बाहर ही खड़ा रहना ...