उरई, मार्च 21 -- जालौन, संवाददाता। पेट्रोल टैंक पर कार्यरत मैनेजर द्वारा लगभग पौने तीन लाख रुपये की रकम धोखाधड़ी कर निकाल ली गई है। मांगने पर कुछ दिनों में लौटाने का वादा किया। रुपये न मिलने पर पेट्रोल पंप संचालक ने मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपये निकाल लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी ऋषि सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी मां के नाम से लौना रोड पर पेट्रोल पंप स्थापित है। इस पेट्रोल पंप पर करीब ढाई वर्ष से कैंथ गांव निवासी प्रमोद कुमार मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। पंप के आय व्यय का पूरा ब्यौरा मैनेजर के पास ही रहता था। बीती 13 जनवरी को वह पेट्रोल पंप पहुंचे और वहां हिसाब किताब किया। हिसाब किताब में 2,07,788 रुपये का हिसाब कम मिला। जब इसके बारे में मैनेजर से जानकरी की तो उसने उधारी की बात कही। उन्होंने उधार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.