शाहजहांपुर, मार्च 28 -- शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार रात एक फार्मासिस्ट 315 बोर की पौनिया लेकर घर में घुस गया और मारपीट करने लगा। सूचना पर पास में मौजूद पुलिस पिकेट के सिपाहियों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।घटना खलील गर्बी मोहल्ले की है, जहां निवासी राजाराम के घर आरोपी नील मणि चौधरी रात करीब दस बजे पहुंचा। उसने राजाराम से उनके बेटे के बारे में पूछा और विवाद होने पर मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इस बीच राजाराम का नाती पास में लगी सदर पुलिस पिकेट तक पहुंचा और सूचना दी। पिकेट के सिपाही तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को पौनिया सहित गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...