रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- सितारगंज। पुलिस ने एक पौनिया बंदूक, तीन कारतूस और नौ खोखा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सरकड़ा चौकी इंचार्ज दीपक तिवारी, एएसआई अमित कुमार, वीरेन्द्र कुमार ने रविवार शाम ग्राम खुनसरा के नजदीक एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। उसने अपना नाम फुम्मन सिंह पुत्र बंता सिंह निवासी ग्राम कौंधारतन पटिया बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से असलाह व कारतूस बरामद हुए। आरोपी के शरीर पर चोटों के निशान पर उसने पुलिस को बताया कि शनिवार की रात उसके बेटे ने उसे घर में पीटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...