पौधों से सजा शेरघाटी का कस्तूरबा विद्यालय
गया, अगस्त 9 -- बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर रविवार को शेरघाटी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के करीब एक सौ पौधे लगाए गए। स्थानीय रेंजर नीतिकेश कुमार ने बताया कि पौधारोपण के साथ छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की वार्डन रजनी कुमारी, लेखापाल नीतू कुमारी, छात्राएं पिंकी, शिवानी एवं रिया तथा वनरक्षी दीपक, प्रफुल्ल आदि मौजूद थे। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया। वन विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने उन्हें पेड़-पौधों और वनों के महत्व तथा पौधों की नियमित देखभाल की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। यह भी पढ़ें- संत जोसेफ स्कूल में मनाया गया बिहार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.