मथुरा, अप्रैल 27 -- संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित एग्री-टेक, प्लांट और हेल्थ साइंसेज पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन आईसीएआर आईआईएचआर के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. बसवप्रभु एल. पाटिल ने पौधों में होने वाली वायरल बीमारियों के खतरे और उन्हें नियंत्रित करने के लिए बायो टेक्नोलॉजिकल उपायों पर बात की। संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रघुराम भट्टा ने मानव पोषण और स्वास्थ्य पर विस्तार से जानकारियां दीं, जबकि मैकगिल विश्वविद्यालय, कनाडा के डॉ. इब्राहिम नोरूज़ी ने खाद्य और पेय उद्योग में व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक कार्य सुरक्षा, कर्मचारियों को दुर्घटनाओं/घटनाओं से बचाने के लिए एक सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने हेतु अपनाए जाने वाले उपायों की एक श्रृंखला है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.