प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के बॉटनी विभाग के वैज्ञानिक अब फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले बैक्टीरिया पर बड़ा शोध करने जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत वैज्ञानिक यह पता लगाएंगे कि कौन-से बैक्टीरिया पौधों में बीमारी फैलाते हैं और वे किस तरह पौधों के जीन पर असर डालते हैं। इस शोध का मुख्य उद्देश्य फसलों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना है, ताकि किसान कम नुकसान के साथ बेहतर उत्पादन कर सकें। वैज्ञानिक नई तकनीक के जरिए पौधों और बैक्टीरिया के बीच जीन स्तर पर होने वाले संबंधों का विश्लेषण करेंगे। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि बैक्टीरिया पौधों पर हमला कैसे करते हैं और उनसे बचाव कैसे किया जा सकता है। यह प्रोजेक्ट अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) के एडवांस्ड रिसर्च ग्रांट के तहत स्वीकृत हुआ है। इसमें इलाहाबाद विश्वविद्य...