पौधों को पानी दे रहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 1 -- पौधों को पानी दे रहे युवक को कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीटा। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सदहा गांव निवासी इंद्रजीत यादव का आरोप कि गुरुवार देररात वह अपने घर के पास पेड़-पौधों को पानी दे रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गांव के रहने वाले रोहित यादव, अंशुल यादव, हरकेश यादव, उत्सव यादव और आयुष यादव अचानक वहां पहुंच गए। रंजिश के चलते गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसे बेरहमी से पीटा गया। इसलिए उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर जब परिवार के अन्य सदस्य बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.