सोनभद्र, जून 5 -- सोनभद्र। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आम के पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। मोर्चा संयोजक संदीप मिश्र ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपते हुए मांग की कि खनन निधि का उपयोग जनहित में किया जाए। उन्होंने सोनभद्र में तेंदुआ सफारी एवं कृषि वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग करते हुए कहा कि इससे पर्यटन, रोजगार और किसानों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर विंदू खरवार, मुखलाल चेरो, आकाश चौहान, दिनेश चेरो आदि रहे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी बने: डीएम यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर क्वाड्रा इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद में पौधारोपण यह भ...