पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी लें अधिकारी: बंशीधर तिवारी
देहरादून, जून 7 -- देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से सहस्त्रधारा रोड स्थित नालापानी क्षेत्र में पौधरोपण अभियान चलाया गया था। इस दौरान फलदार, छायादार और औषधीय प्रजातियों के करीब 300 पौधे रोपे गए। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण अब शहरी विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में नए हरित पार्क विकसित किए जा रहे हैं और प्रमुख सड़कों के डिवाइडरों पर फूलदार व सजावटी पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हरित उत्तराखंड-स्वच्छ उत्तराखंड परिकल्पना को साकार करने के लिए एमडीडीए लगातार कार्य कर रहा है। यह भी पढ़ें- एसडीओ कार्यालय में किया पौधारोपण उन्होंने उद्यान अधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.