पौधे लगे नहीं पहले ही टूटने लगे थाले
बाराबंकी, मई 24 -- रामनगर, संवाददाता। क्षेत्र में वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए बनवाए गए ईंटों के थाले पौधे लगने से पहले ही टूटने और गिरने लगे हैं। महादेवा रोड, अस्पताल रोड और गरी रोड पर बनाए गए कई थालों में घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल किए जाने की चर्चा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खराब ईंट और बालू के कमजोर मसाले से निर्माण कराया गया जिससे थाले शुरुआत में ही जर्जर होने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य को लेकर शिकायतें भी हुईं और जांच की बात भी सामने आई लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य बिना किसी सुधार के चलता रहा। कई स्थानों पर थालों की ईंटें उखड़ रही हैं जिससे गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर जिम्मेदार विभागीय स्तर पर भी गंभीरता नहीं दिखाई गई। जिसमें वन विभाग के कर्मचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.