बांका, अगस्त 13 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान को लेकर शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच गुरूवार को शहर के पीबीएस कॉलेज में आपके विश्वासनीय "हिंदुस्तान" अखबार की ओर से संवाद आयोजित किया गया। इस दौरान संवाद में वक्ताओं ने कहा कि, पौधे लगाना जरूरी है, लेकिन उससे कहीं अधिक जरूरी लगाए गए पौधों को बचाना और उन्हें पेड़ बनने तक भरपूर संरक्षण देना है। वृक्षारोपण की सफलता केवल लगाए गए पौधों की संख्या से नहीं, बल्कि उनकी जीवित रहने की दर और पर्यावरण पर पड़े दीर्घकालिक प्रभाव से तय होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Purnia News: सरकारी और सार्वजनिक स्थलों पर लगाए गए पौधों का नियमित सर्वेक्षण होना चाहिएवृक्षों का महत्व चूंकि पेड़ वायु प्रदूषण कम करने, कार...