पौधे लगाने के साथ बचाएं भी: डीएम
गोरखपुर, जुलाई 10 -- गोरखपुर,निज संवाददाता। विकास भवन सभागार में शुक्रवार को वृहद पौधरोपण अभियान-2026 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पौधरोपण के निर्धारित लक्ष्य, पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की खुदाई, रोपण स्थलों के चयन तथा पौधों के संरक्षण एवं रखरखाव करने के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ने कहा कि पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक पौधे के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की भी प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा अभियान को जनभागीदारी का स्वरूप देने के निर्देश दिया। उन्होंने वन विभाग को गुणवत्तायुक्त पौधों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।डीएम यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.