शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत शाहजहांपुर को इस वर्ष 52.55 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है। रविवार को विकास खंड भावलखेड़ा के सेना भूमि क्षेत्र-1 में तीन हेक्टेयर क्षेत्र में 7,500 पौधों के रोपण के साथ वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ हुआ। इस दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि इन पौधों की सुरक्षा अब हमारी जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी को प्रयास करना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और सांसद अरुण कुमार सागर ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हरिशंकरी पौध का रोपण कर किया। इस दौरान जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय, डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी, डीएफओ सचिन कुमार, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार समेत जनप्रतिनिधियों, अ...