पौधे लगाना नहीं, उन्हें वृक्ष बनाना हमारा लक्ष्य हो : राज्यपाल
रुद्रपुर, जुलाई 16 -- पंतनगर, संवाददाता। 'हरित यज्ञ' अभियान के शुभारंभ पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि हरेला पौधरोपण का पर्व है, साथ ही प्रकृति, संस्कृति और मानवता के प्रति हमारी आस्था का उत्सव है। उन्होंने कहा कि आज जरूरत केवल पौधे लगाने की नहीं, साथ ही उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने की है। अगली बार जब मैं यहां आऊंगा तो लगाए गए हर पौधे को प्रणाम करूंगा और उसकी बढ़वार देखूंगा। राज्यपाल ने कहा कि पंतनगर विश्वविद्यालय हरित क्रांति की जन्मस्थली रहा है, अब समय कृषि में तकनीकी क्रांति का है। वैज्ञानिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आधुनिक तकनीक और अनुसंधान को खेती से जोड़कर किसानों की आय बढ़ाने का काम करें। यह भी पढ़ें- पंतनगर विवि देश के कृषि भविष्य को गढ़ने वाली कर्मभूमि : कुलपति उन्होंने कहा कि किसी भी शोध की वास्तविक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.