नोएडा, मार्च 3 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में बुधवार को होली खेलने के लिए तैयारी पूरी कर ली। शहरवासी रंग-गुलाल खेलने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। कुछ लोगों ने पौधे लगाकर सादगी से पर्व मनाने की तैयारी की है। सेक्टर-15 के सामुदायिक केंद्र में होली पर्व पर लोग जमकर थिरकेंगे। आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुमेर सिंह रावत ने बताया कि सेक्टर में हर्बल रंगों के साथ होली का पर्व मनाया जाएगा। केमिकल रंगों का पूरी तरह बहिष्कार किया गया। पौधे लगाकर पर्यावरण संक्षरण का संदेश भी दिया जाएगा। सेक्टर-108 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने बताया कि सेक्टर के लोग गुलाल के साथ चंदन और फूलों से होली खेलेंगे। इसके बाद होली के पर्व को यादगार बनाने के लिए पार्क में पौधे लगाएंगे। वर्ष भर पौधे का संरक्षण करने का संकल्प लिया जाएगा। सेक्टर-75 गोल्फ व्यू स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.