पौधे रोपकर दिया हरियाली का संदेश
कन्नौज, जून 6 -- छिबरामऊ। सरकार के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वरिष्ठ कवि एवं पर्यावरण प्रहरी हरिगोविंद शाक्य हरि ने ग्राम बहबलपुर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी, प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि वृक्ष नहीं होंगे, तो मानव अस्तित्व भी संकट में पड़ जाएगा। उन्होंने अनुज शाक्य की भूमि पर जामुन, आँवला, आम, अशोक, अमरूद और कटहल सहित कुल 19 पौधे रोपे तथा उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया। हरिगोविंद शाक्य हरि वर्ष 1977 से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम अब तक वह 20 से अधिक बगीचे विकसित कर चुके हैं और हजारों पौधे लगा चुके हैं। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से भी पर्यावरण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.