गिरडीह, जून 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पौधे लगेंगे तो मानव जीवन बचेगा। पेड़-पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना असंभव है। यह बात रेंजर एसके रवि ने कही। विश्व पर्यावरण सप्ताह के अवसर पर बुधवार को ताराटांड़ पंचायत के बड़ियाबाद में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में वे बोल रहे थे। कार्यक्रम में बेंगाबाद प्रमुख मीना देवी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। रेंजर ने बताया कि बड़ियाबाद की 38 हेक्टेयर वन भूमि पर 38 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। वन विभाग ने जमीन पर गड्ढे खोदने का काम पूरा कर लिया है और नर्सरी में पौधे भी तैयार हैं। मानसून शुरू होते ही पौधारोपण का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण सप्ताह पर स्वच्छता व पौधरोपण अभियान उन्होंने कहा कि नर्सरी में फलदार, औषधीय, इमारती, ईंधन और चारे वाले पौधे प्रमुखता से शामिल हैं। इन सभी पौधों ...