गाजीपुर, अगस्त 6 -- जमानियां। वन विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में पौधारोपण कराया गया है। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए इन पौधों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्रामवासियों के लिए एक अहम चेतावनी जारी की है। जिसमें वन विभाग के क्षेत्राधिकारी जयशंकर प्रसाद वर्मा ने जमानियां,भदौरा और रेवतीपुर ब्लॉक के तहत आने वाले विभिन्न मार्गों और लिंक रोड के किनारे वन विभाग द्वारा लगाए गए नए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सूचना दी गई है। सड़क किनारे लगाए गए किसी भी पौधे को उखाड़ना या क्षति पहुंचाने के लिए कानूनी अपराध है। बकरियों, भैंसों या अन्य किसी भी मवेशी से इन पौधों की चराई कराने पर प्रतिबंधित है। अगर पौधों को किसी भी प्रकार से नष्ट करने या तोड़ने वालों के खिलाफ विभाग द्वारा सख्त कानूनी कार्रव...