मेरठ, फरवरी 18 -- दौराला। कैली गांव निवासी एक किसान ने पड़ोसियों पर खेत में खड़े पॉपुलर के पौधे उखाड़ने और विरोध पर मारपीट का आरोप लगाया। पीड़ित ने थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। कैली गांव निवासी किसान सुंदर सिंह ने बताया कि उसने अपने खेत के चारों ओर पॉपुलर के पौधे लगा रखे हैं। 25 जनवरी को वह रात में खेतों पर सिंचाई कर रहा था। इस दौरान पड़ोसी किसानों ने पौधे उखाड़ने शुरू कर दिए। मौके पर पहुंचकर उसने विरोध किया तो पड़ोसियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर खेत से भाग निकला। उधर, इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...