पाकुड़, अप्रैल 6 -- अखिल भारतीय वीरांगना सशक्तिकरण परिषद की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता परिषद की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने की। बैठक में संगठन को जिले से लेकर पूरे प्रदेश में मजबूत बनाने, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और हर जरूरतमंद के साथ खड़े रहने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे "अखिल भारतीय वीरांगना सशक्तिकरण परिषद" की ओर से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो संगठन की सामाजिक पहल का एक बड़ा संदेश देगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का भी काम किया जाएगा। इस अवसर पर मोनीता कुमारी ने कहा कि अखिल भारतीय वीरांगना सशक्तिकरण परिषद केवल एक संगठन नहीं बल्कि महिलाओं की शक्ति, सम्मान और आत्मविश्वास का मंच बनेगा। हमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.