पौधारोपण को लेकर मेयर, पार्षदों संग मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
मेरठ, जुलाई 6 -- सोमवार की शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'वृहद पौधारोपण अभियान-2026' को लेकर प्रदेश के सभी जनप्रतितिधियों, अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की। इस बैठक में अभियान की रूपरेखा, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सूरजकुंड स्थित मेयर कैंप कार्यालय में वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मेयर हरिकांत अहलूवालिया, नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, अपर नगर आयुक्त लवी त्रिपाठी और दर्जनों पार्षद आदि उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों से पौधारोपण को एक 'जनआंदोलन' का स्वरूप देने का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया, ताकि पर्यावरण को संरक्षित किया जा सके। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.