पौधारोपण के लिए खाली कराई गई 130 हेक्टेयर सरकारी भूमि
मेरठ, जून 4 -- वन विभाग द्वारा वृहद पौधारोपण की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को भी खेड़ी कला गांव में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने का कार्य जारी रहा। प्रशासन व वन विभाग की संयुक्त टीम ने सरकारी भूमि चिह्नित कर जुताई कराई गई। जिससे कि वन महोत्सव सप्ताह के तहत पौधारोपण किया जा सके। वृहद पौधारोपण अभियान के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए वन विभाग द्वारा बधवा, बधवी व खेड़ी कलां में सरकारी भूमि को चयनित किया जा रहा है। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि वन विभाग द्वारा पौधारोपण की तैयारियां चल रही है। अब समय काफी कम रह गया है, चूंकि जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही वृहद पौधारोपण अभियान प्रारंभ हो जाएगा। यह भी पढ़ें- वन विभाग ने मुक्त कराई एक हेक्टेयर वन भूमि इसलिए प्रयास किया जा रहा है कि अभियान से पूर्व ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.