बहराइच, मई 30 -- बाबागंज। अब्दुल्लागंज रेंज के दर्जीगांव, इटाहवा, सिसैया-2 तथा हरबंसी गांव स्थित नर्सरियों में 9 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। रेंज अधिकारी पंकज साहू ने बताया कि तैयार पौधों में से लगभग 4.30 लाख पौधे वन विभाग की ओर से जंगल क्षेत्रों में रोपित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 2 लाख पौधे किसानों, ग्रामीणों तथा अन्य इच्छुक लोगों को निःशुल्क वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लगभग सवा लाख पौधे सरकारी कार्यालयों, संस्थानों तथा खाली पड़ी सार्वजनिक भूमि पर लगाए जाएंगे। शेष पौधों का उपयोग विभागीय आवश्यकताओं एवं विशेष कार्यक्रमों में लगाया जाएगा। यह भी पढ़ें- जिले में 4.63 लाख नए फलदार और इमारती लकड़ी के पौधे लगेंगे यह भी पढ़ें- सर्वाधिक पौधरोपण कराने वाले बीडीओ सम्मानित होंगे यह भी पढ़ें- मानसून सीजन को लेकर योगी सरकार की बड़ी तैयारी, प्र...