मोतिहारी, सितम्बर 8 -- मोतिहारी,निप्र। एन.सी.सी.1/25 कंपनी मुंशी सिंह महाविद्यालय, मोतिहारी के तत्वावधान में सोमवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के साथ-साथ महाविद्यालय परिसर को अधिक हरा-भरा व पर्यावरण-अनुकूल बनाना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के एन.सी.सी. पदाधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. नरेंद्र सिंह ने किया। उनके निर्देशन में एन.सी.सी. कैडेटों द्वारा महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाये गये। कैडेटों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए वृक्षों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम. एन. हक ने पौधारोपण कर...