अल्मोड़ा, अगस्त 12 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर नई दिल्ली में हुए राष्ट्रव्यापी पौधारोपण व 'वृक्ष मित्र' कार्यक्रम का भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में लाइव प्रसारण किया गया। वैज्ञानिकों, अधिकारियों व कार्मिकों ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर पौधे लगाने के संकल्प का समर्थन किया। यहां कार्यकारी निदेशक डॉ. निर्मल कुमार हेडाऊ व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...