सीतापुर, अप्रैल 4 -- बिसवां, संवाददाता। इनर व्हील क्लब बिसवां के द्वारा ग्राम खंभा पुरवा में पौधारोपण कार्यक्रम तथा गौ माता की सेवा भी की गई। संस्था अध्यक्ष गुरमीत कौर ने कहा मानव जीवन के लिए वृक्ष बहुत उपयोगी है। बिना वृक्षों के मानव जीवन संभव नहीं है। कोऑर्डिनेटर गुंजन सेठ, रितु सिंह, अंजलि राजवंशी, मीरा सिंघल, सुनीता अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल सहित संस्था की सभी पदाधिकारी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...