हापुड़, जनवरी 25 -- एकेपी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्तम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना की नोडल अधिकारी राजेश कुमारी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके किया। स्वयं सेविकाओं ने सरस्वती गीत,स्वागत गान,विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं को साइबर क्राइम, मतदाता जागरुकता एवं पर्यावरण संरक्षण के बारें में जागरूक किया। नोडल अधिकारी राजेश कुमारी ने पौधारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्या डॉ. स्नेह प्रभा, शिक्षिका ममता देवी, रितु पवार, इला भारद्वाज, प्रीति अग्रवाल, अभिषेक कुमार, संजय शर्मा, लक्ष्मीकांत, देवेंद्र का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.