पौधारोपण कर पृथ्वी संरक्षण का संदेश
शामली, अप्रैल 22 -- कैराना। सेंट आरसी साइंटिफिक कॉन्वेंट स्कूल में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने पौधारोपण कर पृथ्वी संरक्षण का संदेश दिया। बुधवार को विद्यालय में शिक्षिका मीनाक्षी चौधरी के निर्देशन में पृथ्वी संरक्षण पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने पृथ्वी संरक्षण के विषय में समझाया। छात्राओं ने बताया कि अत्याधिक रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से पृथ्वी प्रदूषित हो रही है, जिससे धरती की उत्पादन क्षमता तो घट ही रही है, इसके साथ-साथ इससे पैदा हुए खाद्यान्न को खाने से खतरनाक एवं लाइलाज बीमारियां भी जन्म ले रही है। विद्यालय प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने कहा कि किसी भी दिवस को मनाने का महत्व तभी सार्थक होता है, जब हम संकल्पित होकर उसके उद्देश्य को फलीभूत होने के लिए वैसा ही आचरण करें। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस पर बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.