पौधारोपण कर डॉ. जगदंबा प्रसाद का मनाया जन्मदिन
रामगढ़, जून 29 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि एसीआईडी विभाग के अध्यक्ष डॉ. जगदंबा प्रसाद का जन्मदिन रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने केक काटकर डॉ. जगदंबा प्रसाद को बधाई दी। उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। टायर मोड स्थित जिला जोनल कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के नए सदस्यों के बीच संस्था का कार्ड वितरण किया गया।मुख्य अतिथि समाजसेवी शहजाद खान को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में जोनल ऑफिसर सूरज प्रसाद जायसवाल, मनोज वर्मा, जोहार प्रसाद, अनिल प्रसाद, रंजीत विश्वकर्मा, पिंटू मालाकार, विशाल जायसवाल, चंदन शर्मा, अनिल नायक, गणेश जायसवाल और संतोष वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.