धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद। अपर्णा पब्लिक स्कूल में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के जाने-माने व्यवसायी व समाजसेवी दिनेश हेलीवाल ने आम, चीकू, अमरूद, अनार समेत 100 से अधिक फलदार पौधे लगाए। साथ ही जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। यह पहल ढोलकिया फाउंडेशन के सहयोग से की गई। दिनेश हेलीवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत यह पहल की गई है। स्कूल के डायरेक्टर केके सिंह ने कार्यक्रम को सराहनीय बताया। मौके पर संदीप कुमार गुप्ता, शाहिना, कुमकुम, प्रिया, विशाल, सचिन, विनोद और शुभंकर चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.