बिजनौर, जुलाई 5 -- एसबीडी महाविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. पूनम चौहान ने औषधीय पौधा रोपित कर किया। प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार हैं। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण आवश्यक है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर, खेल मैदान, वाटिकाओं तथा निजी क्षेत्र में नीम, तुलसी, पीपल, जामुन, बकैन, अमरूद और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। छात्राओं ने 'एक छात्रा, एक पौधा' का संकल्प लेते हुए अपनी पढ़ाई पूरी होने तक पौधों की देखभाल करने का वचन दिया। साथ ही सभी ने सिंगल-यूज प्लास्टिक का त्याग कर ग्रीन कैंपस बनाने की शपथ भी ली। कार्यक्रम में डॉ. अ...