आजमगढ़, मार्च 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। अटेवा के कर्मचारियों ने रविवार को हाफिजपुर स्थित भगत सिंह इंटर कालेज के समीप अमरूद और आम का पौधारोपण कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। अटेवा के सदस्य मनोज मौर्य ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है, तब तक हम पौधा रोपण के माध्यम से सरकार से मांग करते रहेंगे। जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक हमारे हक की लड़ाई पुरानी पेंशन बहाल नहीं हो जाती। ओंकार नाथ ने कहा कि हमारे बुढ़ापे का सहारा पुरानी पेंशन है, उसे लागू किया जाए। इस मौके पर गुलाब चौरसिया, संजय सोनकर, जनार्दन यादव, ओंकारनाथ आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...