पलामू, जून 28 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के चैनपुर स्थित रोटरी स्कूल में विशेष पौधारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 100 से अधिक फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए तथा प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संकल्प लिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए 500 से अधिक आकर्षक तख्तियां तैयार कर विद्यालय परिसर में प्रदर्शित की। विद्यालय के चेयरमैन अनुग्रह नारायण शर्मा ने कहा कि पौधारोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का प्रयास है। इस दिशा में नियमित प्रयासरत रहने की जरूरत है। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य अश्लेष कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावन...