लखनऊ, जुलाई 11 -- लखनऊ में वृक्षारोपण महायज्ञ की तैयारी पूरी हो गई। 12 जुलाई रविवार को लखनऊ में 3360 स्थानों पर कुल 35 लाख 25 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें वन विभाग 13 लाख 25 हजार और 26 अन्य विभागों की ओर से 22 लाख पौधे रोपे जाएंगे। अवध वन प्रभाग के डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि रविवार को सुबह कुकरैल वन क्षेत्र में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारम्भ कर प्रदेशवासियों को महायज्ञ में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे। इसी क्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री पंकज चौधरी बीबीयू (बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय) में मियावाकी पद्धति से पौधरोपण का आह्वान करेंगे। अभियान में जनसहभागिता बढ़ाने के लिए माननीय विधायकगण अपने-अपने क्षेत्रों में खंड विकास अधिकारियों और क्षेत्रीय वन अधिकारियों के साथ मिलकर पौधरोपण ...