गाजीपुर, जून 9 -- गाजीपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में जिला पौधारोपण समिति की बैठक डीएम अनुपम शुक्ला और सीडीओ आलोक प्रसाद की उपस्थित में हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इसमें शासन की ओर से जारी नवीन संशोधित शासनादेश के अनुसार जनपद को आवंटित पौधारोपण लक्ष्य की समीक्षा की गई। साथ ही विभागवार संशोधित लक्ष्य निर्धारित किया गया। डीएम ने कहा कि पौधारोपण अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देते हुए सभी विभाग सामान रूप से कार्य करें। जिससे निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण किया जा सके। उन्होने पौधारोपण के लिए भूमि चिन्हांकन, गड्ढा खुदाई, पौधों की उपलब्धता, सुरक्षा व्यवस्था एवं रोपित पौधों के संरक्षण की कार्ययोजना पर भी विस्तृत चर्चा किया।कहा कि पौधारोपण केवल संख्या तक सीमित न रहे, बल्कि पौधों के जीवित रहने की दर भी अधिक...