सहारनपुर, फरवरी 9 -- कलक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण और गंगा समिति की बैठक में डीएम मनीष बंसल ने निर्देश दिए कि वृक्षारोपण अभियान के तहत सभी विभाग लक्ष्यों के सापेक्ष स्थल चिन्हित कर लें। तालाबों के संरक्षण के लिए औद्योगिक संस्थान को दिए गए तालाबों में कितना कार्य हुआ, का सत्यापन कराया जाए। छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरूद्धार के दृष्टिगत नागदेवी नदी के डिसिल्टेशन हेतु कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश सिंचाई विभाग को दिए। डीएम ने जनपद में चल रहे रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों को गंभीरता एवं तेजी से करने को कहा। उन्होंने सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों को पिछली बैठक में दिए निर्देश कि, नगर पालिका अध्यक्ष एवं पार्षदों के घरों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित कराने के कार्यों में लापरवाही पर सभी अधिशासी अधिकारियों के स्पष्टीकरण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.