कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में बुधवार को सम्राट उदयन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण अभियान 2026 की सभी कार्रवाई समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में सबसे पहले उन्होंने पौधारापेण अभियान-2025 अन्तर्गत रोपित किए गए पौधों की जीवितता की समीक्षा किया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी से कहा कि पौधा रोपित किए गए 50 साइटों का भ्रमण कर आख्या उपलब्ध कराई जाए। ग्रामों में नियमित रूप से ग्रीन चौपाल का आयोजन कराया जाय। प्रत्येक ब्लॉकों में रोपित किए गए विशिष्ट वनों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाय। सदस्य जिला गंगा समिति विनय पण्डा के अनुरोध पर अधिशासी अधिकारी दारानगर को कुबरी घाट पर साफ-सफाई, शेड, शौचालय, पेयजल एवं डस्टबिन आदि व्यवस्थाएं सुनिश्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.