सिमडेगा, अप्रैल 27 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जिले के 25 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिनी रजत जयंती समारोह महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। मौके पर सोमवार को रजत जयंती महोत्सव के पहले दिन समाहरणालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर हरित सिमडेगा के निर्माण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस खोटरे, डीएफओ शशांक शेखर सिंह, डीडीसी दीपांकर चौधरी सहित जिले के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पौधरोपण कर डीसी ने कहा कि पौधरोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण निवेश है और सभी को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। डीएफओ ने बताया कि जिले में हरित क्षेत्र बढ़ाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कहा गया कि ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.